18.9 C
New York
Thursday, April 25, 2024

Buy now

गरीब व मजदूर विरोधी है प्रदेश सरकार

- Advertisement -

पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए जिलाध्यक्ष मजदूर सभा चन्द्रभानू यादव।


सकलडीहा। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से गरीब और मजदूर रोजी रोटी के लिये दर दर भटके रहे है। नौजवान नौकरी और काम के लिये परेशान है। उक्त विचार बुधवार को सपा कैम्प कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रभानू यादव ने मजदूर सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौक पर राजनरायण भारती को विधान सभा उपाध्यक्ष और कपिल राजभर को सचिव मनोनित किया गया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रभानू यादव समाजवादी मजदूर सभा ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से गरीब न घर के हुए न बाहर के आज रोजी रोटी के लिये दर दर भटक रहे है। वही गरीब और पढ़े लिखे नौजवान काम और नौकरी की तलाश में भटक रहे है। मंहगाई चरम पर है। डीजल पेट्रोल और गैस के दाम आसमान छू रहा है। गरीबों के थाली से दाल और तेल का स्वाद समाप्त होगया है। इसके बाद भी देश की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने का दावा करती है। लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि सबके प्रयास से 2022 में भाजपा सरकार को हटाना है। अंत में विधान सभा स्तर के पदाधिकारियों केा नियुक्त कर संगठन को गति देने केा आवाहन किया। इस मौके पर जिला महासचिव आशु यादव, विधान सभा अध्यक्ष जयहिंद राजभर, दिनेश यादव, लक्ष्मण राजभर, अनिल राजभर, मनीष राजभर,ओमप्रकाश राजभर, हजारी, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights