6.6 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

हरितालिका तीज: अखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

- Advertisement -

चंदौली। हरितालिका तीज पर्व पर अखंड सुहाग के लिए गुरूवार को महिलाओं निर्जला व्रत रखा। शाम को शुभ मुहुर्त में मंदिरों में पहुंचकर हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती के साथ भगवान श्रीगणेश की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की। साथ ही अपने सुहाग की सलामती के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। इस दौरान चंदौली नगर स्थित श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर प्रांगण में व्रती महिलाओं ने यज्ञ में आहुति डालकर पूजन-अर्चन किया और सुहाग की सलामती के लिए ईश्वर से कामना की।

मद्धूपुर गांव में तीज की पूजा करती व्रती महिला।


हरतालिका व्रत शुभ मुहूर्त में शुरू हुआ, जिसमें श्रीगणेश और शिव, माता पार्वती की पूजा विधि विधान से की गई। भगवान शिव को फूल बेलपत्र चढ़ाकर माता पार्वती का श्रृंगार पर तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित किया। इसके उपरांत हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनी। इसके बाद पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की। वहीं कुंवारी कन्याओं ने भी अपने लिए सुन्दर वर की कामना की। इस दौरान भगवान शिव माता पार्वती से जुड़ी व्रत कथाएं सुनी गयी। तीज त्यौहार को लेकर कुंआरी कन्याओं के साथ ही नवविवाहित युवतियों में खासा उत्साह दिखा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights