10.5 C
New York
Thursday, April 18, 2024

Buy now

107/16 की नोटिस भाजपा विधायक व सांसद के बौखलाहट का प्रमाण:अंजनी

- Advertisement -


चंदौली।समाजवादी सपा नेता व जिला पंचायत अंजनी सिंह शुक्रवार को भाजपा सरकार पर हमलवर रहे।पुलिस द्वारा उनकों अन्य दस समाजवादियों को 107/16 की नोटिस तामील कराए जानें पर भाजपा विधायक सांसद एवं योगी जी की सरकार को आड़े हाथों लिया कहा कि समाजवाद की बुलंदी के खातिर बार बार जेल जाऊंगा औऱ समाजवादी झंडा फहराउंगा हम जमीन के नेता हैं जर्मन बुलेट बंदूक वाले नेता नहीं हमें किसी तोप बंदूक पुलिस के डर से नहीं डराया जा सकता होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारने जा रही है। और हार के डर से दिमागी संतुलन खो चुकी है चंदौली कि सभी सीटें भाजपा हार रही है इसी बौखलाहट में समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को 107/16 की नोटिस तामील कराकर  छः महीने के लिए पाबंद कराना चाहती है ताकी सपा के कार्यकर्ता डर के मारे घरों में रहे। जनहित के लिए धरना प्रदर्शन करना एवं अधिकारियों तथा सरकार से सवाल पूछना हित की माँग करना विपक्ष के नेताओं एवं आम जनता का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा के विधायक सांसद और सरकार जिसपर ताला लगाना चाहते हैं। भाजपा जनता के अधिकारों को छीनकर लोकतंत्र की हत्या कर देना चाहती है। आजादी के इतिहास में अबतक की सबसे डरी हुई सरकार भाजपा की सरकार है। जो पुलिस के बल पर जोर जबर्दस्ती करके जनता की जायज आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा की पुलिस भाजपा सरकार बनवाने के सपने देख रही है चाहे कितना भी मुकदमा लादे हम डरने वाले नहीं हमेशा गाँव गरीब किसान पीड़ित शोषित नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ा हूँ और आगे भी लड़ते रहूँगा

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights