9.2 C
New York
Saturday, April 20, 2024

Buy now

देश के लिए गांधी परिवार ने दी बड़ी कुर्बानियांः प्रमोद तिवारी

- Advertisement -


……कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा लेकर चंदौली पहुंचे पूर्व सांसद….


चंदौली। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी रविवार को पूरे रौ में नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वक्त देश में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। जिस तरह देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गयी। उसी तरह आज संविधान के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस अग्रणी भूमिका में है। दावा किया कि इस लड़ाई को जनसमर्थन से जीता जाएगा। श्री तिवारी रविवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा लेकर चंदौली पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने संगठन के नेताओं-पदाधिकारियों से बातचीत की। पार्टी के रूख, उद्देश्यों को पटल पर रखा और उसके अनुरूप कांग्रेस को चंदौली में मजबूती दिलाने का दंभ भरा। कहा कि कांग्रेस का एक-एक सिपाही महत्वपूर्ण है लिहाजा अपने आत्मबल को मजबूत रखेंगे और संगठित होकर कार्य करें। कहा कि देश को फिर से व्यापारियों के हाथों गुलाम बनाने की मंशा के साथ भाजपा सरकार कार्य कर रही है। ऐसे में जनता कांग्रेस के साथ है, लिहाजा भाजपा का सत्ता से जाना तय है। भाजपा सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है, लेकिन सबसे अधिक महिला अपराध भाजपा की सरकार में हो रहे हैं। लोगों के दर्द बांटने जा रही प्रियंका गांधी को तीन दिनों तक यूपी पुलिस ने बंद रखा। यह सरकार के डर को दर्शाता है। कहा कि गांधी परिवार पहले भी नहीं झुका था और ना ही आज झुकेगा। गांधी परिवार ने इस देश के बड़ी कुर्बानियां दी है और कांग्रेस ही सही मायनों में देश को तरक्की की राह पर ले जा सकती है। कहा कि लखीमपुर नरसंहार के बाद भी सरकार सोई रही। प्रियंका गांधी के विरोध के बाद दर्ज हुआ है। आज महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है जो जनता को सत्ता में आने के बाद सहूलियत व सुविधाएं दे सकती है।

इनसेट……….

दूसरी आजादी के लिए कांग्रेस सरकार की जरूरतः प्रमोद तिवारी
चहनियां। कांग्रेस पार्टी हाईकमान के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा जनपद के बलुआ में प्रवेश करके टांडा मारूफपुर नादी रामगढ चहनियां होते हुए धानापुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान बलुआ में आयोजित सभा में कांग्रेसियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। यात्रा प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल के कई रणबीरों ने अंग्रेजों के गुलामी से देश को मुक्त कराया था। किंतु भाजपा सरकार पुनः देश को गुलामी की ओर धकेल रही है। प्रधानमंत्री रेल, बिजली, जल-निगम जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों को प्राइवेट कंपनियों को बेच रहे है। अब हिन्दुस्तान को बेचने की तैयारी कर रहे है। कांग्रेस पार्टी देश के सम्मान में दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने जा रही है। हमलोगों को देश बचाना है। इसके लिए कांग्रेस की सरकार बनाने का आप लोग संकल्प ले, तभी देश बचेगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो संकल्प लिया है उनके सपनों को पूरा करना है। हमारी पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को विधान सभा मे बैठने की ताकत देंगी। छात्राओं को स्कूटी व स्मार्ट फोन देगी। कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ था। यूपी में सरकार बनने के बाद 2500 रुपये प्रति कुन्तल धान की खरीदारी होगी। इसका एक प्रमाण छतीसगढ़ में है। बिजली का बिल भी आधा होगा। पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक अजय राय ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव बाजी राव खाड़े, पूर्व सांसद बीपी सिंह, पूर्व बिधायक भगवती प्रसाद, पूर्व बिधायक बिभावर शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, नदीम जावेद, प्रमोद पाण्डेय, मधु राय, बिधान सभा प्रभारी देवेंद्र सिंह मुन्ना, ध्रूव मिश्रा, कन्हैया मौर्य, कुलदीप वर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता राजकिशोर सिंह व संचालन धर्मेंद्र तिवारी ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights