8.4 C
New York
Thursday, March 28, 2024

Buy now

कांग्रेस आयी तो किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल होगी हाफः डा. नारायण मूर्ति

- Advertisement -

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा
चंदौली। महंगाई हटाओ, प्रतिज्ञा पदयात्रा बुधवार को जनपद के दर्जन भर गांवों में घूमी। इस दौरान कांग्रेसियों ने नुक्कड़ सभा कर वर्तमान सरकार की नाकामियों को गिनाया। कहा कि सरकार गलत नीतियों का असर देश के सभी वर्ग के लोगों पर पड़ा है। देश का किसान, नौजवान, व्यापारी व आम नागरिक आज कराह रहे हैं। साथ ही महिला संबंधित अपराध तेजी से बढ़े है। आज बेटियों की आबरू लूटने के साथ-साथ ही उनकी नृशंस हत्याएं हो रही है। उक्त यात्रा बबुरी से होते हुए गौरी, बजहा, सोनईडीह, श्रीकंठपुर, बनौली, सलेमपुर होते हुए चंदौली पहुंची।


इस दौरान डा. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने ही मजबूती के साथ आवाज उठाई। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी जैनेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा बिजली बिल के दाम बढ़े हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ा है। युवा प्रतिदिन अपना रोजगार खो रहे है जिसे आने वाले समय मे युवा प्रतिदिन 2 से 3 युवा आत्महत्या कर रहे। कहा कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी की सरकार आयी 20 लाख युवाओं को रोजागर देने का काम होगा। साा ही महिलाओं को नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में लौटने के बाद किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। इसके साथ ही बिजली के बिल हाफ होंगे। आशा बहनों को 10000 प्रतिमाह मानदेय देने का प्रबंध कांग्रेस करेगी। वहीं कोरोना काल का बिजली बिल माफ किया जाएगा। आर्थिक रूप कमजोर लोगों को 25000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। महिलाओ को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी। इस सभा में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ला, नवीन पाण्डेय, साजु पाण्डेय, रजनी पाण्डेय, राजेश तिवारी, शिवप्रकाश, राधे, विमलेश पाण्डेय, शिवेन्द्र मिश्रा, विकास, प्रकाश, कृष्णा, रत्नेश, आसिफ आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights