8.3 C
New York
Thursday, March 28, 2024

Buy now

मतगणनाः सैयदराजा में 18वें राउंड तक बढ़त बनाएं हुए हैं सुशील सिंह

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुगलसराय व सैयदराजा में 14 राउंड की गणना मुकम्मल हो चुकी है। 14वें राउंड की गणना के आंकड़े के मुताबिक भाजपा के सुशील सिंह 41295 मत प्राप्त कर पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं सपा के मनोज सिंह डब्लू 39318 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। मुगलसराय की बात करें भाजपा के रमेश जायसवाल 43762 मत प्राप्त कर पहले, सपा के चंद्रशेखर यादव 38996 मत प्राप्त करके दूसरे स्थान रहे। कांग्रेस के छब्बू पटेल 2850 चौथे तथा बसपा प्रत्याशी 10417 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
सकलडीहा में 8वें राउंड की गणना के बाद सपा के प्रभु नारायण सिंह यादव 27306 मत के साथ पहले स्थान पर रहे। भाजपा के के सूर्यमुनि तिवारी 17475 मत प्राप्त कर दूसरे तथा कांग्रेस के देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना को 1268 तथा बसपा प्रत्याशी 8177 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कायम हैं।

मुगलसराय 16वें चरण की गणना में भाजपा प्रत्याशी 50600 मत पाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं तथा सपा के चंद्रशेखर यादव 45442 दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बसपा उम्मीदवार 11360 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सैयदराजा विधानसभा में 15वें राउण्ड की गणना में भाजपा के सुशील सिंह को 43713, सपा के मनोज सिंह डब्लू को 42126 मत पाकर दूसरे दिन तथा बसपा के अमित यादव लाला 21167 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

18वें राउंड की गणना के बाद भाजपा के सुशील सिंह को 52059, सपा के मनोज सिंह डब्लू को 49564 मत पाकर दूसरे दिन तथा बसपा के अमित यादव लाला 24701 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसे देखते हुए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। बीच–बीच में उत्साहित कार्यकर्ता व सुशील सिंह के समर्थन नारे लगाते सुने गए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights