9.3 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

रुझानः मुगलसराय में सपा प्रत्याशी ने बनायी बढ़ती, तीन पर आगे

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। नवीन मंडी स्थल चंदौली में मतगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना के तीन चरण पूरे हो चुके हैं और दूसरे चरण की बात करें तो मुगलसराय में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने भाजपा को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे चरण तक सपा को 6732 मत मिले थे, वहीं भाजपा 5087 प्राप्त कर सकी थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार छब्बू पटेल को मात्र 775 मत से संतोष करना पड़ा। सैयदराजा की बात करें तो यहां दूसरे चरण में सपा पहले व भाजपा दूसरे नंबर पर रही। तीसरे चरण में सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू 9498 प्राप्त कर पहले स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन भाजपा के सुशील सिंह ने भी बढ़त बनाते हुए अंतर को कम कर 8097 मत तक पहुंच गए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी को तीसरे चरण तक 3989 मत मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार विमला देवी बिंद 178 प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहीं।
सकलडीहा विधानसभा की बात करें तो सपा के प्रभुनारायण सिंह यादव 7724 मत के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, वहीं भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी 4478 मत के साथ दूसरे तथा बसपा के प्रत्याशी 1650 मत के साथ तीसरे तथा कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना 274 मत के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। तीसरे राउंड में सपा ने अपनी बढ़त में इजाफा करते हुए 10107 मत प्राप्त कर लीड और मतों के अंतर को बढ़ाया है। वहीं भाजपा के रमेश जायसवाल 7246 मत के साथ दूसरे स्थान पर अभी भी बने हुए हैं। दूसरे राउंड में चकिया के भाजपा उम्मीदवार 5570 मत लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं सपा के प्रत्याशी 4950 वोट के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। बसपा उम्मीदवार भी 3953 वोट पाकर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। सैयदराजा में पांचवे राउंड की गणना में सपा के मनोज सिंह डब्लू 15421 मत के साथ पहले तथा भाजपा के सुशील सिंह 14487 मत के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस तरह सपा तीन सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights