कैबिनेट मंत्री ने अम्बेडकर नगर में दलित के घर किया भोजन
Young Writer, चंदौली। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को चंदौली दौरे पर रहे। इस दौरान चंदौली स्थित अम्बेडकर नगर दलित बस्ती में आयोजित सहभोज में शरीक होकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने चंद्रकांत राम के घर भोजन किया। साथ ही दलित परिवार के लोगों का हाल जाना। साथ ही बच्चों को दुलारा। बातचीत के अंतिम व्यक्ति तक विकासपरक योजनाओं प्रगति भी जानी। इसके पूर्व अम्बेडकर वार्ड दलित बस्ती चौपाल लगाकर सरकार की नीतियों का बखान किया।


विदित हो कि स्वतंत्र देव सिंह दो दिनों तक जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कहा कि हमें मिलकर देश का सम्मान बढ़ाना है। गरीबों का सम्मान बढ़ाना है। उनके लिए काम करने की आवश्यकता है। जब गांव का गरीब खुशहाल रहेगा। तब देश खुशहाल रहेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 साल तक गुंडई की। आज देश का हिंदू मुसलमान गरीबी से लड़ रहा है। आजादी के सेनानियों के सपना उस वक्त पूरा हुआ जब उस अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम लहरा रहा है। वहीं निकाय चुनाव की तैयारियों के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। संगठन अपनी तैयारियों में जुटा है। आगामी निकाय चुनाव हम राष्ट्रवाद और विकास के नाम पर लड़ेंगे। कहा कि देश और प्रदेश में कानून का राज है। कानून अपना काम कर रही है। कानून किसी को बख्शेगा नहीं और दोषी आदमी को घर से खींचकर जेल भेजा जाएगा। बेटी को छेड़ने वाले अपराधियों को बिल्कुल भी बख्सा नही जाएगा. ऐसे मामलों में न तो सरकार हस्तक्षेप करेगी और न ही संगठन करेगा।
खेत के मेढ़ पर लगाए पेड़ः स्वतंत्र देव
नियामताबाद। कुंडलिया गांव में शुक्रवार को जल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने हर घर नल से जल योजना का शुभारंभ किया, सरकार की मंशा से सभी लोगों को अवगत कराया और भरोसा दिलाया कि अगले 50 साल तक हर घर नल से जल मिलता रहेगा। उन्होंने कहा हर खेत में मेड और हर मेड़ पर पेड़ जरूर लगाएं यदि पीपल और बरगद का पेड़ नहीं लगा सकते तो नीम या अन्य पेड़ ही लगाए पेड़ रहेंगे तभी पानी मिलेगा। इसके बाद नियमताबाद और बौरी गांव स्थित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पारस बिंद, रामप्रकाश यादव, सतीश सिंह उपस्थित रहे।