7.9 C
New York
Thursday, April 18, 2024

Buy now

घरचित के प्रोफेसर केके सिंह बने मेरठ विश्वविद्याल के कुलपति

- Advertisement -

परिषदीय विद्यालय भोजापुर से जूनियर और इंटर सकलडीहा इंटर कॉलेज से किया शिक्षा ग्रहण

Young Writer, सकलडीहा। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े व परिषदीय विद्यालय भोजापुर और सकलडीहा इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र को राज्यपाल द्वारा कुलपति पद के लिये मनोनित किया जाएगा। कुछ ऐसा ही चंदौली जनपद के घरचित गांव के प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह कृषि वैज्ञानिक को कुलपति बनाये जाने पर परिजनों के साथ जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है।

घरचित निवासी शिक्षक नेता इंद्रजीत यादव अजीत ने बताया कि जिले के लिए गौरव की बात है। यह युवाओं के लिए प्रेरतास्रोत हैं। युवाओं को इनके व्यक्तित्व से सीख व प्रेरित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शतत् प्रयास करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मिठाई खिलाकर बधाई दी है। प्रोफेसर केके सिंह प्रारंभिक शिक्षा गांव से तीन किलोमीटर दूर परिषदीय विद्यालय भोजापुर और इंटर की शिक्षा सकलडीहा इंटर कॉलेज से ग्रहण किया। इसके बाद बीटेक प्रयागराज, एमटेक पंजाब विश्वविद्यालय, आईआईटी खड़गपुर से किया। इसके बाद पोस्ट डाक्टरेट की डिग्री फालगो विश्वविद्यालय अमेरिका से ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्हें भोपाल के सेंट्रल इंस्च्यूट एवं एग्रीकल्चर में निदेशक, एसिस्टेंड डायरेक्टर और नियुक्त बोर्ड सदस्य से 15 अप्रैल 2022 में सेवानिवृत्त हुए। इनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कुलाधिपति ने सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। बुधवार की शाम इसकी जानकारी होने पर परिजनों के साथ जिलेवासियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर भाभी शांति सिंह,विनोद सिंह,चन्द्रपाल सिंह, विनोद सिंह,शिवकेदार सिंह,पारसनाथ यादव, इन्द्रदेव गोंड, छोटेलाल, देवेन्द्र सिंह,करूणा सिंह, रामजी सिंह, कौशल किशोर सिंह,पंकज सिंह आदि ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights