6.6 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

डाला छठ पर प्रत्येक सरोवर पर बनेगा अस्थाई घाटः डीपीआरओ

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। जिलाधिकारी ईशा दूहन के निर्देश पर डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे ने सभी जल स्रोत तालाब पर अस्थायी घाट व प्रकाश की व्यवस्था कराने का निद्रेश दिया है। बुधवार को डीपीआरओ ने सरोवर मार्ग पर साफ सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी सचिवों को डालाछठ महापर्व पर लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिया है।
डाला छठ महापर्व की तैयारी घरों में शुरू होगया है। इस क्रम में प्रत्येक गांव सभा की सरोवरों की साफ सफाई के साथ पूजास्थल तक विशेष अभियान के तहत चूना का छिड़काव व घाट तक नियमित साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने सभी सचिवों को बताया कि जहां घाट नहीं है या घाट का अभाव में महिलाओं को समस्या होती है। वहां पर अस्थाई घाट अतिशीघ्र बनवाने व प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। एडीओ पंचायत और सचिवों को ग्राम निधि में उपलब्ध पंचम राज्य वित्त से धनराशी का व्यय करते हुए सरोवरों पर बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया है। चेताया कि किसी भी सरोवर पर साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर सम्बन्धित सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। अंत में सकलडीहा क्षेत्र के सरोवर और मार्ग का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीओ पंचातय बजरंगी पांडेय अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights