10.8 C
New York
Friday, April 19, 2024

Buy now

सपा नेता रमेश यादव ने सैफई पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर जिले की वस्तुस्थिति से कराया अवगत

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव अपने समर्थकों संग सैफई पहुंचकर नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्मृति स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शीश नवाया। साथ ही समाजवादी विचाराधा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव से जनपद चंदौली में संगठन की सक्रियता का हाल जाना और नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाजवादी पार्टी को सशक्त बनाने की बात कही।

विदित हो कि सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा का पूरा समाजवादी संगठन व समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले लोग मर्माहत है। ऐसे में सैफई पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता आज भी लगा हुआ है। इसी क्रम में चंदौली से जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव अपने समाजवादी साथियों के साथ सैफई पहुंचे और स्मृति स्थल पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात पैतृक आवास पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीबों, शोषितों व मजलूमों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने का काम जीवन के अंतिम क्षण तक किया। वह समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। उनके योगदान को देश व समाज कभी भुल नहीं जा सकता। नेताजी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच जीवंत रहेगी। उनका व्यक्तित्व व संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेंगा। कहा कि हम सभी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित होना चाहिए। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मुलाकात कर जनपद की वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान मुकेश यादव, दिनेश यादव, मुलायम यादव, विनोद यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights