-2 C
New York
Wednesday, November 29, 2023

Buy now

नगर निकाय चुनावः चंदौली जनपद में बढ़े 29147 नए मतदाता

- Advertisement -

चंदौली जिला निर्वाचन विभाग ने किया मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन

Young Writer, चंदौली। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। सोमवार को जिले के चारों निकायों के वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन कराया गया। इसमें सभी निकायों में कुल 29 हजार 147 नए मतदाता बढ़े हैं, वहीं 7975 मतदाताओं का नाम काटा गया है। वर्तमान में चारों निकायों में एक लाख 39 हजार मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में हैं। हालांकि अभी 18 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देशानुसार बीते माह में निकायों की वोटर लिस्ट ठीक कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ईशा दुहन के निर्देश पर डोर-टू-डोर सर्वे कार्य कराया गया। इसके लिए डीडीयू नगर पालिका समेत चंदौली, सैयदराजा और चकिया नगर पंचायतों के कुल 65 वार्डों में स्थापित 137 बूथों पर बीएलओ लगे रहे। सोमवार को चारों निकायों के वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन कराया गया। इसमें कुल 29 हजार 147 नए मतदाता बढ़े हैं। जबकि 1083 वोटरों के नाम, पता आदि संशोधन किया गया है। चारों निकायों में एक लाख 39 हजार वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। हालांकि अभी एक से सात नवंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं 8 से 12 नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 14 से 17 नवंबर तक पूरी सूचियों के पांडुलिपियों की तैयारी व उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 18 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। चारों निकायों में डोर-टू डोर वोटर लिस्ट ठीक कराया गया है। वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन भी कराया गया। अब निर्धारित तिथियों में दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसके निस्तारण के बाद निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए भी तिथि निर्धारित कर दी गई है।
इनसेट—
डीडीयू नगर में बढ़े 17887 वोटरों के नाम
चंदौली।
जनपद में एक नगर पालिका सहित तीन नगर पंचायतों में वर्ष 2017 के अनुसार एक लाख 93 हजार 773 आबादी थी। वहीं एक लाख 18 हजार 569 मतदाता थे। डीडीय नगर, नगर पालिका के 25 वार्डों में कुल 123486 आबादी में 75287 मतदाता थे। वहीं चंदौली नगर पंचायत के 15 वार्डों में 29921 आबादी में 17992 वोटर, सैयदराजा नगर पंचायत के 13 वार्ड में 20823 आबादी में 13492 मतदाता और चकिया नगर पंचायत के 12 वार्डों में कुल 19543 आबादी में 11798 वोटर थे। लेकिन इस बार के चुनाव में डीडीयू नगर निकाय चुनाव में 17887, चंदौली में 4709, सैयदराजा में 2725 और चकिया निकाय में 3067 मतदाताओं का नाम बढ़ाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights