7.6 C
New York
Friday, April 19, 2024

Buy now

चंदौली में जायसवाल परिवार ने धूमधाम से मनी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। नगर के एक वाटिका में सोमवार की रात जायसवाल परिवार की ओर से राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसका शुभारंभ धीरेन्द्र शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराने की आवश्यकता जताई।
इस दौरान नगर अध्यक्ष आशुतोष शरण जायसवाल ने कहा कि समाज में अपने इतिहास और गौरव को भली-भांति जानना आवश्यक है जिससे हमारे अतीत व अपने महापुरूषों के ऊपर हमें गर्व हो सके। आगे आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से परिचित कराना आवश्यक है। कहा कि हम सभी संगठित और शिक्षित होकर खुद को सशक्त बनाना होगा। समाज के कमजोर व गरीब परिवारों मदद के लिए हमें आगे आना होगा, ताकि उनकी पढ़ाई-लिखाई रोजी-रोजगार की समस्या को दूर कर उनकी आर्थिक व सामाजिक दशा को बदला जा सके। कहा कि सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही हम सभी राजनीतिक रूप से भी खुद को समृद्धि व विकसित करना होगा। इसके लिए हम सभी को राजनीतिक मंच पर अपनी एकता व एकजुटता दिखानी होगी। कार्यक्रम में अजय जायसवाल, विजय जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, वैष्णव कुमार, संजीव जायसवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights