5.3 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

अधिवक्ताओं के सम्मान पर कभी नहीं आएगी आंचः डा. महेंद्रनाथ पांडेय

- Advertisement -

सकलडीहा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व सांसद ने अधिवक्ताओं को किया आश्वस्त

Young Writer, सकलडीहा। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ता लामबंद है। शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय से संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने मुलाकात किया। इस दौरान तहसील में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान जनता का शोषण करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई का संकेत दिया।
सकलडीहा तहसील के संयुक्त बार के अधिवक्ता तहसीलदार की मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले 43 दिनों से लामबंद है। इसक्रम में अधिवक्ता न्यायहित की लड़ाई में दो बार जिलाधिकारी से मुलाकात किया। इसके बाद भी कोई ठोस पहल नहीं निकला। संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद से मिलकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर क्रमशः खुलासा करते हुए अधिकारियों की लीपापोती व गुमराह करने के बारे में जानकारी दिया। सांसद ने अधिकारियों के क्रियाकलाप की बात सुनकर दंग रह गये। केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद व्यापक रूप से फेरबदल करने का संकेत देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। अधिवक्ताओं ने सांसद के पहल का सराहना किया। इस मौके पर बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, मनोज पाडेय, रामराज यादव, अंगद मौर्या, छोटेलाल पांडेय, सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights