16.5 C
New York
Thursday, April 25, 2024

Buy now

मोबाइल से बात कर रहे बाइक चालक ने महिला को मारी टक्कर‚ मौत

- Advertisement -

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के तेनुवट गांव में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात बाइक के टक्कर से 50 वर्षीय महिला रमवंती देवी की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजनों ने बलुआ घाट पर दाह संस्कार के लिये ले गए। बाइक चालक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। घटना के बाद फरार हो गया।
बताते हैं कि तेनुवट गांव के बीरेन्द्र यादव कोचिंग में बच्चों को पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करते है। इनकी पच्चास वर्षीय पत्नी रमवंती देवी सड़क के किनारे से होकर गांव में जा रही थी। इसी बीच सकलडीहा की ओर से मोबाइल पर बात करते जा रहे बाइक सवार युवक ने महिला को धक्का मार दिया। सर में गंभीर चोट लगने पर महिला की मौके पर मौत होगयी। भीड़ जुटने पर बाइक सवार युवक बाइक लेकर फरार होगया। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सकलडीहा सीएचसी ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिये बलुआ घाट पर दाह संस्कार के लिये ले गये। महिला की मौत के बाद पति बीरेन्द्र यादव बीरू, पुत्र सोनू, रमेश, नंदलाल, मोती और पुत्री का रोते रोते बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की कोई सूचना नही दिया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights