9 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

लखनऊ में राजभवन का घेराव कर आंदोलन का बिगुल फुकेंगे किसान

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा गांव में किसानों ने पंचायत बुलाई। सदर तहसील अध्यक्ष गोपाल सिंह के आवास पर जिला पंचायत रखी गई जिसकी अध्यक्षता वासुदेव सिंह एवं संचालनकर्ता तहसील अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने किया। इस दौरान किसानों ने 26 नवंबर को लखनऊ में राजभवन का घेराव करने के साथ ही एकदिवसीय आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की।
इस दौरान किसानों ने लखनऊ में प्रस्तावित घेराव व आंदोलन में चंदौली जनपद से अधिक से अधिक संख्या में किसानों की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर चर्चा की। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए किसानों से संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा किसानों ने जनपद की धान खरीद की समस्या पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। पंचायत में युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह, मनीष तिवारी, लाला मास्टर, लालमन चौहान गोरारी, रतन शरण सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार, विनोद कुमार, इंद्रजीत मिश्रा, राम भजन मौर्य, रामाश्रय प्रजापति, प्रेम नारायण मौर्य, विभूति नारायण तिवारी, वासुदेव सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights