चंदौली। देश के विकास का भार जिस संवैधानिक स्तंभों पर टिका है उसे आज निजी स्वार्थ के लिए खोलला और कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में देश को बचाने और देश को बनाने की पुरजोर मांग स्वाभावित है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने देश के साथ देशवासियों के हितों को प्राथमिकता दी। विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए उन्होंने उन स्तंभों को सशक्त किया, जो देश को मजबूती व तरक्की दिला सके। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने शुक्रवार की देर शाम देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा के जनपद आगमन की पूर्व संध्या पर कही।


उन्होंने कहा कि आज नेताजी की जयंती के दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी ने देश की बचाने की बात को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करना हर उस शख्स का नैतिक दायित्व है जिसे देश व देशवासियों से लगाव है। इस पुनीत कार्य के लिए समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की जयंती जैसे पावन अवसर को चुना है ताकि नेताजी के 60 वर्षों के राजनीतिक जीवन के संघर्षों, उपलब्धियों व उनकी स्मृतियों के साथ ही समसामयिक मुद्दे के साथ जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर से गाजीपुर से शुरू हुई देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा 26 नवंबर का चंदौली जिले में आगमन हो रहा है। पदयात्रा का चंदौली के समाजवादी साथियों द्वारा भव्य स्वागत होगा। पदयात्रा के नायक और नेतृत्वकर्ता अभिषेक यादव की अगुवाई में जनता के बीच जोरदार हुंकार भरी जाएगी। चौपाल, पंचायत व नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न छोटे व संक्षिप्त कार्यक्रमों के जरिए समाजवादी पदयात्रा बड़ा संदेश देकर सोनभद्र रवाना होगी। कहा कि 27 नवंबर को पदयात्रा माधोपुर स्थित नेताजी की कुटिया के पास विश्राम करेगी। इस दौरान देश के हालात व उसमें सुधार के लिए उठाए जाने वाले प्रभावी कदम पर चिंतन-मंथन होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को विशेष आमंत्रण होगा। पंचायत में लोग अपनी विचारों व सुझावों को पदयात्रा व समाजवादी साथियों से साझा करेंगे, ताकि आगे आने वाले दिनों जन सहयोग से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सके। कहा कि सरकार जनहित व देश हित के मुद्दों पर निरंतर विफल होती जा रही है। इसके अलावा सरकार के जनविरोधी व तानाशाही के कारण आमजन में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। सरकार में बैठे लोग देश को चलाने वाले संवैधानिक संस्थाओं का स्वायत्ता व उनकी स्वतंत्रता का दमन कर रहे हैं, जिससे देश तेजी से गर्त में जा रहा है। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से आमजन पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके भाजपा केवल चुनाव लड़ने व जीतने पर अपना ध्यान केंद्रीय किए हुए है।
आज आएगी सपा की देश बचाओ, देश बनाओ पदयात्रा
चंदौली। देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा 26 नवंबर को बलुआ घाट के रास्ते जनपद में प्रवेश करेगी। यह जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने बताया कि भारतीय राजनीति के मजबूत एवं महत्वपूर्ण स्तम्भ रहे मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। इस पदयात्रा की अगुवाई अभिषेक यादव कर रहे हैं। जनपद में पदयात्रा 26 को चहनियां में रात्रि विश्राम करेगी। 27 को चहनियां से रमौली होते हुए माधोपुर में रात्रि विश्राम रेगी। 28 नवंबर को सैयदराजा होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विश्राम करेगी। इसके बाद पदयात्रा मुगलसराय के लिए प्रस्तान करेगी। मुगलसराय से होते हुए 30 नवंबर को चकिया में रूकेगी और नौगढ़ के रास्ते एक दिसंबर को सोनभद्र के लिए रवाना हो जाएगी।