7.9 C
New York
Thursday, April 18, 2024

Buy now

बजट 2023: विकास के दावे पर भारी दिखा बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा

- Advertisement -

बजट को सत्ता पक्ष ने सराहा व विपक्षी दलों ने बताया हवाहवाई

Young Writer, चंदौली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में आम बजट-2023 पेश किया। सरकार ने बजट देश की तरक्की के साथ ही सर्वजन के लिए हितकारी बताया। वहीं विपक्षी राजनीतिक दलों ने बजट सपना दिखाने वाला हवाहवाई करार दिया। कहा कि बजट में बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को नियंत्रित करने के कोई बंदोबस्त नहीं किए गए है ना ही बेहतर शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं के लिए कोई प्रावधान आम बजट में देखने को मिला।

बजट-2023 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने मोदी सरकार का बजट हवाहवाई करार दिया। कहा कि यह बजट सरकार ने उद्योगपति अडानी को अमीरों की सूची में नंबर एक पर लाना है। जो पिछले दिनों रैंकिंग में दसवें नंबर पर आ गए हैं। इस बजट में किसानों, मजदूर, युवा, महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई को नियंत्रित का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए सरकार ने बजट में कुछ भी नहीं किया है।

सपा जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर ने कहा कि यह बजट झूठ का पुलिंदा है। इस बजट से आम आदमी के स्थितियों में कोई सुधार होने वाला नहीं है। खाने की समस्या देश में नहीं है सिर्फ 5 किलो राशन देकर अगर सरकार इसे देश की तरक्की समझती है तो जनता को यह बात समझनी होगी कि भारत विकासशील देशों की सूची से भी बाहर हो गया है।
बसपा के कोऑर्डिनेटर घनश्याम प्रधान ने कहा कि यह बजट झुनझुना मात्र है। सरकार इस बजट के जरिए सपनों का महल बनाकर आमजन को सपना दिखाने का काम कर रही है। इससे आमजन का कोई लाभ नहीं है।

घनश्याम प्रधान।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। देश के स्कूलों को सुधारने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बच्चों को सस्ती व गुणवत्ता युक्त शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सेवा कैसे मिले? इसका कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है। अधिवक्ताओं के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। यह बजट देश के छात्रों, बेरोजगारों, किसानों, नौजवानों व गरीबों के लिए मुश्किलें लेकर आएगा।

जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील कुमार मौर्या ने कहा कि बजट में आम आदमी के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के अवसर कैसे सृजित हों। सरकार ने इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है। इसके अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुओं को आम आदमी की पहुंच में लाने का भी कोई प्रयास नहीं किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह बजट देश के विकास और गरीबों के हित वाला बजट है। इससे सभी वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सभी के विश्वास को कायम रखते हुए बजट पास किया है। यह निश्चित तौर से लोगों को राहत देने वाला और देश को मजबूती प्रदान करने वाला बजट साबित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह बजट देश के विकास और गरीबों के हित वाला बजट है। इससे सभी वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ सभी के विश्वास को कायम रखते हुए बजट पास किया है। यह निश्चित तौर से लोगों को राहत देने वाला और देश को मजबूती प्रदान करने वाला बजट साबित होगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights