12.8 C
New York
Saturday, April 20, 2024

Buy now

सिंचाई विभाग की लापरवाही से डूबा किसानों का सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल

- Advertisement -

Young Writer, कमालपुर। भूपौली लिफ्ट कैनाल से निकली नहर के टेल के ग्राम सभा रामरूपदासपुर में नहर की सफाई ना होने से सैकड़ों एकड़ किसानों की गेहू की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने विभाग से कई बार आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों ने किसानों की समस्या को निरंतर नजरअंदाज किया। जिसका किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहू की बोई गई फसल पानी से डूब कर बर्बाद हो गयी है।
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन प्रदेश संगठन मंत्री संजय पांडेय ने कहा कि गेहूं की फसल डूब जाने से किसानों को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। इसके लिए सीधे तौर पर सिंचाई विभाग के अफसर व कर्मचारी जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से आज किसानों के खेत डूबे हुए हैं। चेताया कि अगर किसानों के फसल का मुआवजा नहीं मिलता है तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि नहर के सफाई का कार्य अति शीघ्र कराया जाए और फसल का मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर मनीष कुमार, संजय यादव, बंगाराम, रामाज्ञा मौर्य, सारनाथ, लाल बहादुर राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights