3.6 C
New York
Sunday, November 26, 2023

Buy now

Chandauli: विजडम एजुकेयर के बच्चों ने जेई मेन्स में गाड़े सफलता के झंडे

- Advertisement -

संस्था के मार्गदर्शन में पहली बैच के 14 में से 12 बच्चों ने अर्जित की सफलता

Young Writer, चंदौली। शिक्षा से वंचित न हो कोई भी अपना। पूरा हो हर गरीब के शिक्षा का सपना। पटना के खान सर सरीखे सपने को देखने और उसे साकार करने का जुनून चंदौली में विजडम एजुकेयर ने पाला और पूरा करती दिख रही है। व्यवसायिक सोच को ताक पर रखकर संस्था ने बच्चों को शिक्षित बनाकर उनके मुस्तकबिल को संवारे के विचार को अपनाया। इस बीच मंगलवार को आई जेईई मेन्स की परीक्षा परिणाम ने उनके सार्थक प्रयास में सफलता का रंग भरा। साथ ही पढ़ाई को लेकर चंदौली के बच्चों के जुनून को भी प्रदर्शित किया। संस्था के पहले बेच के 14 बच्चों में 12 ने सफलता अर्जित की और नीतेश यादव ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर टाॅप किया। नीतेश की सफल कई मायनों में महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें पिता के निधन के बाद उनकी होमगार्ड मां ने अकेले पाला और पैसों की तंगी के बीच नीतेश निखर कर उभरे।

Young Writer: जेई मेन्स में सफलता अर्जित करने वाले बच्चों संग विजडम एजुकेयर के बच्चे।
Young Writer: जेई मेन्स में सफलता अर्जित करने वाले बच्चों संग विजडम एजुकेयर के बच्चे।

विदित हो कि एक वर्ष पूर्व विजडम एजुकेयर की नींव फाउंडर पीएन सिंह ने रखी। उनकी सोच थी कि कोटा व दिल्ली जैसे बड़ों शहरों जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी चंदौली में हो। ताकि एक सामान्य व गरीब घर का बच्चा भी तकनीकी उच्च शिक्षा को हासिल करने के सपने को साकार कर सके। संस्था की प्रबंधक रूबी सिंह समेत शिक्षकों ने इसककी शुरूआत सकारात्मक सोच व उद्देश्य से की। ऐसे में पहले बैच के बच्चों की तैयारी संस्था ने पूरी शिद्दत के साथ कराई। यहां तक की मुस्कान नामक बच्ची की आर्थिक दिक्कतों को दरकिनार कर उसे संस्था से जाने से रोका और फीस के बगैर ही उसकी पढ़ाई को जारी रखा। शिक्षकों ने कड़ी मेहनत व सही मार्गदर्शन से बच्चों के हूनर को तरासा और उसमें रंग भरने का काम किया। नतीजा पहली बैच के विद्यार्थी नीलेश यादव ने जेई मेन्स परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर संस्था में टाॅप किया। इसके अलावा तौसिफ अंसारी ने 91.13 प्रतिशत, रूद्रांश त्रिपाठी ने 89.00, पुष्कर श्रीवास्तव ने 82.00, पीयूष सिंह ने 90.55, राहुल सिंह ने 75.09, सतीश सिंह ने 76.01, अमन पांडेय ने 72.01, मुस्कान मोदनवाल ने 70.39, अभिषेक सिंह ने 85.00 तथा शुभम सोनी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। संस्था में पढ़ने वाले 14 में 12 बच्चे जेई मेन्स के लिए सेलेक्ट हुए हैं। यह संस्था के लिए गौरव का क्षण था, जिसे मंगलवार को संस्था में पर्व की तरह मनाया गया। शिक्षकों ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का माल्यार्पण करने के साथ ही शाबाशी देकर हौसला आफजाई की। इस अवसर पर एकेडमी डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह, अमिता, नवदीप पांडेय, रमेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights