6.6 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

राजनीतिक चर्चाः कहीं परिणय-सूत्र बदल न दे सैयदराजा का सियासी परिणाम

- Advertisement -

सैयदराजा विधानसभा में रही मनोज की पुत्री व विनीत के पुत्र के तिलकोत्सव की चर्चा

Young Writer, चंदौली। स्टोरी शमशाद अंसारी

अमूमन किसी भी मांगलिक कार्यक्रम की नींव वर-वधू के ग्रह-नक्षत्रों के मेल व गुण-अवगुण के मिलान पर आधारित होती है। इसके अलावा दो परिवारों की सहमति, संस्कार व विचारों का मेल उन्हें सदा-सदा के लिए एक सूत्र में बांधने का काम करता है, जिसे परिणय-सूत्र कहा गया है। लेकिन बुधवार की रात वाराणसी में सम्पन्न हुए मांगलिक कार्यक्रम ने जनपद के सैयदराजा विधानसभा के सियासी समीकरण को ही बदल डाला। राजनीतिक पंडितों की माने तो दो परिवारों का यह मेल यदि बीते विधानसभा चुनाव के पहले हुआ होता तो सैयदराजा की सियासी तस्वीर आज कुछ और हो सकती थी। लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो बदलाव बीते भूत में नहीं हुए उसके भविष्य में होने की अपार संभावनाएं नजर आ रही है। बात हो रही है सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की पुत्री व श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के पुत्र के तिलकोत्सव समारोह की, जहां पूर्वांचल की राजनीति में अच्छी खासी दखल रखने वाले कई दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा हुआ तो परिवारिक माहौल में कुछ राजनीति बातें भी हुई।

Young Writer: तिलकोत्सव में मौजूद मनोज सिंह डब्लू‚ विनीत सिंह व उनके पारिवारिक जन।
Young Writer: तिलकोत्सव में मौजूद मनोज सिंह डब्लू‚ विनीत सिंह व उनके पारिवारिक जन।

आप सोच रहे होंगे कि लगन का दौर चल रहा है ऐसे में एक तिलकोत्सव को सियासत के चश्मे से देखने की क्या जरूरत पड़ गयी। इसे समझने के लिए हमें अतीत के वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और उसके नतीजे को जाना बेहद जरूरी है। 2017 के सत्ता परिवर्तन की बेला में सैयदराजा विधानसभा से तीन दिग्गज चुनावी रण में उतरे मनोज डब्लू जहां अपनी सीट को बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगाए हुए थे, वहीं सुशील सिंह के समक्ष नए विधानसभा में अपने विजय अभियान को बचाने की चुनौती थी। वहीं बसपा नेता श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह अपने बुरे वक्त को अपनी जीत से बेहतर बनाने की उम्मीदों के साथ पूरी शिद्दत से चुनाव लड़े। इस त्रिकोणीय मुकाबले में सुशील सिंह ने मनोज व विनीत को पीछे करके जीत का सेहरा अपने सिर बांधा। सैयदराजा की जनता ने बसपा उम्मीदवार रहे विनीत सिंह को 32.80 प्रतिशत यानी 64375 वोट देकर दूसरे स्थान पर रखा, वहीं मनोज सिंह डब्लू 22.84 प्रतिशत यानी 44832 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सुशील सिंह को सर्वाधिक 40.19 यानी 78869 मत मिले। अब आंकड़ों देखें तो यदि यह पारिवारिक गठजोड़ विधानसभा चुनाव-2022 के पहले होता तो आंकड़े भी बदल जाते और सैयदराजा विधानसभा के सियासत के भी बदलने के आसार थे। लेकिन अब भूत की नहीं, बल्कि वर्तमान की संभावनों पर विचार हो रहे हैं। राजनीति पंडितों का यह अनुमान है कि राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले दो परिवारों के बीच परिणय-सूत्र की गांठ से सैयदराजा विधानसभा के परिणाम पर सीधा असर पड़ेगा।

2017 Legislative Assembly Constituency Election
S NCandidatePartyTotal Vote
1Sushil Singh
Male
38 yr
GEN
BJP
Bharatiya Janata Party
78869
40.19%
2Shyam Narayan Singh
Male
42 yr
GEN
BSP
Bahujan Samaj Party
64375
32.8%
3Manoj Kumar
Male
43 yr
GEN
SP
Samajwadi Party
44832
22.84%

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights