Young Writer, चंदौली। श्री अरबिंदो सोसाइटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिक निभाने वाले 42 शिक्षक शनिवार को बीएसए कार्यालय में सम्मानित हुए। इन शिक्षकों के सम्मान में बकायदा समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान श्री अरबिंदो सोसाइटी की तरफ से आशुतोष त्रिपाठी और रितेश उपाध्याय ने सोसाइटी द्वारा जिले में निरंतर किए गए कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। बीएसए ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अरविंदो सोसायटी द्वारा किए गए सहयोग की सराहनीय है। उन्होंने अपने संबोधन में बेसिक शिक्षा विभाग व श्री अरबिंदो सोसायटी को कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम जिला प्रशिक्षण और गुणवत्ता मनोज सिंह भी मौजूद रहे। अंत में सचिन कुमार सिंह, डा. सुनीता तिवारी, चरनजीत कौर, सचिन सिंह, धीरेंद्र सिंह, शुचिता पाण्डेय, प्रिया पाण्डेय, प्रवीण उपाध्याय, वारिज कपूर समेत कुल 42 शिक्षकों को बीएसए सर के द्वारा सम्मानित किया गया।

