22.7 C
Chandauli
Friday, February 13, 2026

Buy now

कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव को जागरूकता से करें समाप्तः सीएमओ

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। विश्व कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों को चादर, सेल्फ केयर किट, टब आदि का वितरण किया गया। साथ ही कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता लाकर रोगियों के प्रति हो रहे भेदभाव को समाप्त करने पर चिंतन-मंथन हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. युगल किशोर राय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आदर्श मान कर निःस्वार्थ भाव से कुष्ठ रोगियों कि सेवा करना चाहिए। कुष्ठ रोग के प्रति समाज को जागरूक होना होगा, जिससे कुष्ठ रोगियों के प्रति हो रहे भेदभाव को रोका जा सके। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. केएन सिंह ने कुष्ठ रोग के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दिया। साथ ही  कुष्ठ विभाग में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। कहा कि और अधिक मेहनत से कार्य करने की जरूरत है। पूर्व जिला पर्यवेक्षक और वर्तमान मे शोध वैज्ञानिक विवेक सिंह ने कहा कि जनपद चंदौली को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए सभी को संकल्पित होना पड़ेगा। उन्होंने मुख्य चिकत्सा अधिकारी से आग्रह किया कि जनपद मे कुष्ठ रोग के प्रसार को रोकने के लिए कुष्ठ रोगियों के साथ रहने वाले परिजन तथा संपर्क मे रहने वालों को रिफाम्पिसिन की एक गोली खिलाई जाए, जिससे उनमें कुष्ठ रोग के होने की सम्भावना समाप्त हो सके। इसके साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया की वो आगे भी कुष्ठ रोगियों की सेवा मे लगे रहेंगे और जनपद चंदौली को कुष्ठ मुक्त करने का अभियान जारी रखेंगे। संचालन डा. तापेश्वर राम ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights