21.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

चंदौली आएंगे सीएम‚ महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में देंगे जनता को सौगात

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी छह नवंबर को संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला मुख्यालय पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को युद्ध स्तर पर हेलीपैड बनाने का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त सभा स्थल के लिए पंडाल और मंच बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। डीएम ईशा दुहन, एडीएम उमेश मिश्रा, एसडीएम अजय मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 
चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम छह नवंबर को संभावित है। शासन स्तर से इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम जनसभा को संबोधित करने के साथ अतिपिछड़े जिले को सौगात भी दे सकते हैं। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में हैलीपैड का निर्माण कार्य जेई अशोक गौंड, सुदामा यादव, शशिकांत यादव, विजय शंकर आरके चतुर्वेदी की निगरानी में कराया जा रहा है। इसके अलावा डी एरिया सहित भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग आदि अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। सभी कार्य पांच नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम का प्रोटोकाल अभी नहीं आया है। फिलहाल उनका आगमन संभावित है। इसे देखते हुए तैयारी कराई जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights