30.8 C
Chandauli
Tuesday, July 1, 2025

Buy now

सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण व जितेंद्र कुमार ने किया नामांकन

- Advertisement -

भारी गहमागहमी के बीच गुलजार रहा चंदौली कलेक्ट्रेट

Young Writer, चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल शुक्रवार को भारी गहमागहमी से गुल्जार रहा। इस दौरान सकलडीहा विधायक व सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव तथा चकिया से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी सादगीपूर्वक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रभुनारायण सिंह यादव ने चार सेट में नामांकन पत्र भरा, वहीं सपा के चकिया उम्मीदवार जितेंद्र कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करके लौटते के नाम सपा प्रत्याशियों को पार्टी के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही जीत के संकल्प के साथ वापस लौटे।

इसके पूर्व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव अपने पैतृक गांव कैलावर से अपने समर्थकों के साथ सादगीपूर्वक चंदौली की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान मथेला पुल पर समर्थकों व आम लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया, वहीं जैसे-जैसे उनका काफिला बढ़ता गया, सपा के लोग उसमें जुड़ते गए। इस बीच सकलडीहा, भोजापुर, बर्थरा चौमुहानी आदि स्थानों पर भी स्वागत हुआ। दूसरी ओर चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार अपने गढ़ नौगढ़ से चकिया होते हुए लीलापुर के रास्ते नरसिंहपुर खुर्द स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी नेताओं संग संक्षिप्त मंत्रणा और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सपा के दोनों प्रत्याशी सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बाहर आने के बाद प्रभुनारायण सिंह यादव ने किसानों की दुर्दशा, हत्या के साथ ही प्रदेश के बिगड़े कानून व्यवस्था पर भाजपा को घेरा। साथ ही सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताई। दूसरी ओर चकिया प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने नक्सल प्रभावित इलाके के आदिवासियों व वनवासियों की शिक्षा, रोजगार को प्राथमिकता बताई। चकिया विधायक के नामांकन रैली में प्रभु नारायण यादव,अजय गुप्ता, मुकेश, अफरोज,रतीश कुमार, सुबेदार कुशवाहा, गुरुदेव चौहान, बबलू खान, अजय जायसवाल, यदुनाथ चौहान, कमलेश यादव, अशोक यादव, रामकृत एडवोकेट शामिल रह

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights