7 C
New York
Monday, December 11, 2023

Buy now

बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटते मनोज सिंह डब्लू।

- Advertisement -

धानापुर। प्रशासनिक मदद से वंचित बाढ़ पीड़ितों के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मदद की खेप लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिंगुतरगढ़ बाढ़ चैकी पर अव्यवस्थाएं व अभाव को देखा और भुख से बिलख रही आवाम के बीच सूखा राशन व उसे पकाने का पूरा प्रबंध सौंपा। विषम हालात में मदद लेकर पहुंचे मनोज को बड़े-बुजुर्गों ने दिल से दुआएं दी। कहा कि मनोज डब्लू असहायों की मदद की प्रतिमूर्ति हैं। सैयदराजा के पूर्व विधायक द्वारा 250 परिवारों में मदद पहुंचाई गयी। दरअसल बीते मंगलवार व बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने गंगा के तटीय इलाके में बाढ़ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र के दौरे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की तकलीफें देखी। प्रशासनिक व्यवस्था में खामियों को भी नोटिस किया। साथ ही स्थानीय स्तर से मदद पहुंचाने के लिए नामित सरकारी कर्मियों से भी बातचीत किया। बावजूद इसके जब उन्हें कोई संतोषजनक जवाब व व्यवस्थाएं नजर नहीं आयी तो गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए निकल पड़े। इस क्रम में वे सीधे हिंगुतरगढ़ बाढ़ चैकी पहुंचे, जहां सैकड़ों परिवार के लोग भुख से बिलबिलाए हुए थे। उन्हें प्रशासनिक मदद का इंतजार था। ऐसे में मनोज डब्लू ने उन परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की, जिसमें आटा, नमक, माचिस, बिस्कुट के पैकेट्स, नमक, आलू, प्याज, मोमबत्ती का पूरा किट शामिल रहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग भूखे पेट ना सोएं इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। मदद का सिलसिला निरंतर बनी रहेगी। वहीं जिला प्रशासन को भी स्थानीय तंत्र से सम्पर्क कर अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने की पहल करनी चाहिए। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights