13.2 C
New York
Wednesday, September 27, 2023

Buy now

आमजनता के साथ अभद्रता ना करे पुलिस वाले

- Advertisement -



धानापुर। समाजवादी चिंतक पूर्व सैनिक एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने भाजपा सरकार में गरीब, कमजोर जनता के साथ महिलाओं व बच्चों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न गहरा दुख व्यक्त किया। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए पुलिस महकमे पर तीखा प्रहार किया है। कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर शासन कर रही है।
सरकार आम जनता का भरोसा जीतने की बजाय उसे डराकर व दबाकर रखना चाहती है। योगी सरकार में पुलिस द्वारा जनता को दी गई एक एक गाली जनता पर चलवाइ गई एक एक लाठी भाजपा को आने वाले चुनाव में भारी पड़ेगा। कहा कि पुलिस को किसी को भी गाली देने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। मैं जानता हूँ हर एक पुलिस के लोग गंदे नहीं होते लेकिन कुछ एक पुलिस वालों के व्यवहार से पूरा पुलिस मुहकमा बदनाम हो जाता है। अमर्यादित व्यवहार पर विचार करना चाहिए भारत की जनता पुलिस की गुलाम नहीं है। जनता का सम्मान सर्वोपरी है। जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई से ही पुलिस सहित सभी विभागों के कर्मचारियों के वेतन का भरपाई होती है। पुलिस को यह समझना होगा की थाने जानें वाली जनता अपराधी नहीं, बल्की फरियादी होती है और फरियादियों संग गाली गलौज दुव्र्यवहार कत्तई उचित नहीं है। कहा कि सवाल बलुआ व धानापुर थाना या अन्य कहीं किसी एक या दो घटना का नहीं है बल्की उन तमाम घटनाओं से जुड़ी है जिसमें पुलिस का व्यवहार अशोभनीय और चिंतनीय होता है। जो पुलिस वाले आम फरियादियों संग अभद्रता गाली-गलौज करते हैं उनके विभाग को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि जिले की जनता के साथ पुलिस अंग्रेजी हुकूमत जैसा व्यवहार बंद करे। लोकतंत्र की रक्षा एवं लोक का सम्मान करना पुलिस की नैतिक जिम्मेवारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights