8.4 C
New York
Thursday, March 28, 2024

Buy now

भाजपा सरकार में महिलओं को मिल रहा सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन

- Advertisement -

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देते डीएम।


चंदौली। सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह व साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आगाज किया।
इस अवसर डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कहा कि मिशन शक्ति फेज-3 का उद्देश्य महिलाओं की सशक्तिकरण और उनकी प्रगति से है। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उन्हें स्वावलंबी बनाने से है। परिवार व समाज के विकास का प्रमुख आधार हमारी महिलाएं ही हैं। इस मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान के साथ ही उन्हें आर्थिक स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करना है। बालिका शिक्षा, बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण का विशेष ध्यान रखते हुए हम इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही कर सकते हैं। इस अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम संचालित है। महिलाओं को कानूनी सुरक्षा से लेकर उनके आर्थिक विकास व स्वावलंबन की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा बच्चियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का समुचित स्वावलंबन हो रहा है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं शुरू से ही शसक्त रही है। अतीत से ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित अनेक उदाहरण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से उनसे लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। महिलाओं के प्रति कोई अपराध न हो इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे आदि उपस्थित रहे। संचालन सीडीओ अजितेंन्द्र नारायण ने किया।
इनसेटे—-
महिलाओं ने डीएम-एसपी को बांधी राखी
चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान शनिवार को उपस्थित नारी शक्तियों द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर हाथ में राखी बांधा। वहीं विधायक साधना सिंह एवं जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार की शुभकामनाएं दी गई। विधायक साधना सिंह ने कहा कि नारी की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को सामान अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है । महिलाओं को भी अपनी झिझक दूर करके आगे आना होगा। उन्हें भी अपनी सोच बदलनी होगी। कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights