18.7 C
New York
Wednesday, May 31, 2023

Buy now

सपा ने पिछड़ों को दिया सम्मान व प्रतिनिधित्वः सुधाकर

- Advertisement -

रमौली में राष्ट्रीय सचिव सुधाकर यादव का स्वागत करते सपाई।


चहनियां। समाजवादी लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा शनिवार को सकलडीहा विधानसभा के दौरे पर थे। इस दौरान क्षेत्र के रमौली गांव में कुशवाहा समाज के लोगों व सपा कार्यकताओं ने माल्यार्पण करने के साथ ही नारा बुलंद कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मौर्य समाज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्णय को सराहा। कहा कि इससे मौर्या समेत अन्य पिछड़ी जातियां सपा से जुड़ेंगी।
इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि गरीबों, किसानों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों व आदिवासियों को मान सम्मान देने का काम किया है और आगे भी सपा ही इन जातियों को उचित सम्मान व प्रतिनिधित्व देगी। लिहाजा समाजवादी पार्टी से जुड़कर इसे मजबूत बनाने की जरूरत है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके अलावा नौजवानों पर बेरोजगारी व किसानों के ऊपर काला कानून थोपा जा रहा है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जनपद सहित पूरे प्रदेश देश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार के जन विरोधी नीतियों व कार्यों से जनता ऊब चुकी है। इस दौरान इन्दल मौर्य, जय सिंह कुशवाहा, दशरथ सोनकर, चन्द्रभान मौर्य, बृजेश मौर्य, लालता मौर्य, यशवन्त मौर्य प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,792FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page