-2 C
New York
Wednesday, November 29, 2023

Buy now

सरकारी स्कूलों में बिना मास्क लगाए बच्चे मिले

- Advertisement -

चंदौली। विशेषज्ञ समग्र शिक्षा लखनऊ जीवेंद्र सिंह ऐरी शनिवार को जनपद दौरे पर रहे। विद्‍यालयों के निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चे बिना मास्क के मिले। कुछ विद्यालयों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया था। इसपर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। हिदायत दिया कि कोविड-19 के दृष्टिगत शासन-प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन हर हाल में कराया जाए। अन्यथा कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं परिषदीय विद्यालयों, ब्लाक संसाधनों व जिला परियोजना कार्यालयों आदि के निरीक्षण के लिए शासन की ओर से अधिकारियों को जिले में भेजा जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने सदर ब्लाक में कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय प्रथम के साथ ही पड़यां और नरसिंहपुर में स्थापित कम्पोजिट विद्यालय का जायजा लिया। वहीं नियामताबाद के कुढ़कला में प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्था देखी। सकलडीहा के बसारिकपुर व खगवल में प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में अधिकतर बच्चे बिना मास्क के मिले। कुछ विद्यालयों में सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। वहीं प्रत्येक विद्यालय में अवस्थित विभिन्न पंजिकाओं के अलावा नि:शुल्क पाठक पुस्तक का अवलोकन किया। रसोईघर में बनने वाले मिड-डे मील का निरीक्षण व खाद्य सुरक्षा भत्ता के तहत वर्ष 2020-21 में परिवर्तन लागत एवं खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। विकास खंड चकिया में अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को भी देखा। इसमें 34 लड़कियां उपस्थित मिली। ब्लाक संसाधन केंद्र नौगढ़ में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पायी गई। इसपर नाराजगी प्रकट किया। इस मौके पर पीए संजय, बीएसए सत्येंद्र सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights