14.5 C
New York
Saturday, September 30, 2023

Buy now

मनोज डब्लू के पुराने साथी फिर से हुए सपाई

- Advertisement -

कमालपुर में नंदकुमार राय का स्वागत करते मनोज सिंह डब्लू।

कमालपुर। पुराने सपाई व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पुराने साथी नंद कुमार राय व शिवानंद दुबे ने पर्यवेक्षक स्वामी भानु प्रताप के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली और पुराने साथियों के साथ सपा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज डब्लू ने अपने पुराने साथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कहा कि पुराने साथियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव को फतह करने का प्रयास किया जाएगा।
कमालपुर कस्बा स्थित रामलीला मैदान में मंगल कवि के अध्यक्षता में बुधवार के दिन समाजवादी कार्यकताओं को समाजवाद का पाठ पढ़ाया। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक स्वामी भानु प्रताप कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कहा कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का काम बोलता है नारा दिया था जो काम समाजवादी सरकार ने की उसे भाजपा सरकार संरक्षित नहीं कर पाई कार्यकर्ताओ को नारा दिया समाजवाद की अलख जगाइए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना महामारी में जनता के शवों का अंतिम संस्कार नहीं करा पाई। इनकी सरकार में गौशालामें बेजुबान मवेशी तड़प-तड़प कर मर रहे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेवा के नाम पर गौवंश को तड़प-तड़प कर मारा जा रहा है। वर्तमान सरकार गंगा सफाई के नाम पर सरकारी खजाना ही लूट लिया। अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने का, तभी प्रदेश का समुचित विकास हो सकता है। इस दौरान बैठक को समाजवादी राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि आज अराजकता, अपराध व असंवैधानिक कृत्यों को अंजाम देने वाले सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहे है। सरकार इन्हें सह देकर देश व समाज को तोड़ने की फिराक में है। वोट के लिए इन्हें करारा जवाब देने का वक्त आग गया। सपा कार्यकर्ता हर बूथ पर घर-घर सपा का परचम लगाएं और उसे लहराएं। इस मौके पर राजेश यादव, अंजनी सिंह, रामजन्म यादव, दयाराम यादव, रामधनी यादव, इबरार अंसारी, जैनाथ यादव, मनोज अग्रहरि, अशोक मौर्य, रामबालक यादव, प्रधान बुल्लू यादव, राजेश यादव उपस्थित रहे। संचालन सुरेश यादव ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,875FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights