14.5 C
New York
Saturday, September 30, 2023

Buy now

देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार:जितेंद्र कुमार

- Advertisement -

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. का शुक्रवार को चकियां विधानसभा के कांटा गांव में स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आने से संगठन को खासी मजबूती मिलेगी। युवजनसभा के जिला महासचिव मुस्ताक अहमद ने स्वागत करते हुए कहा कि जितेंद्र कुमार एड. के पार्टी में शामिल होने से  दल काफी मजबूत हुआ है। उनके आने से समाजवादी पार्टी चकियां विधानसभा की सीट पर अपना झंडा फहराएगी।

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एड. ने कहा की देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी सक्षम है ।जब से भाजपा सरकार आई है वह केवल लोगों की रोजी-रोटी छीनने और लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। अखिलेश यादव के अलावा भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल संघर्ष नहीं कर रहा है ।हमारा समाजवादी पार्टी में शामिल होने का मकसद भाजपा की जुल्मी, तानाशाही, और सांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना और अखिलेश जी के हाथों को मजबूत करना है।इस दौरान सुधाकर कुशवाहा, रामकृत एडवोकेट, अनिल पटेल, भूपेंद्र सिंह पटेल,जफीर प्रधान, राजेश पटेल, संतोष सिंह, मुन्ना भास्कर प्रधान, सजाउद्दीन प्रधान, सतीश चौहान, पंकज दुबे, अछैवर भारती, तनवीर खां,अजय भारती सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,875FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights