16 C
New York
Thursday, September 21, 2023

Buy now

अपर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गस्त कर दी चेतावनी, त्योहारों पर अरजकता फैलाने पर सख्ती से निपटेगी पुलिस

- Advertisement -

चंदौली  आगामी त्यौहार नवरात्रि व दशहरा के मद्देनजर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त पर निकले। जहां आम लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो वहीं व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने नगर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को हिदायत दिया कि अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले। वहीं आम जनमानस के साथ व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया गया। और शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा ले सभी व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  ग्राहकों को दुकान के अंदर प्रवेश करने दे दुकान पर बैठते समय मास्क जरूर लगाएं कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रहे। कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार में किसी जगह पंडाल स्थापित नही किया जाएगा और नही ही कोई मूर्ति बैठाई जाएगी सभी लोग अपने घर के अंदर कलस स्थापित कर पूजा करे आगामी त्यौहार में कोई भी व्यक्ति डीजे नही बजायेगा अन्यथा कार्यवाही किया जाएगा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकस हैं। आगामी त्यौहार में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखें। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार वर्ष में एक बार आते हैं। इसे शांति से मनाने के बजाय कुछ लोग अरजकता फैलाने का काम करते हैं। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी, योगेश सरोज यादव,विनोद यादव,सुनील त्रिपाठी,इंद्रजीत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights