जनचौपाल में भाजपा नेता कृष्णानंद ने सुनी समस्याएं

जनचौपाल में भाजपा नेता कृष्णानंद ने सुनी समस्याएं
चहनियां। क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार को जनचौपाल लगाकर भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विकासपरक व कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव सभा के विद्युतीकरण व अन्य कई बुनियादी समस्यायों को बताया।  
इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर गांव-गांव जनचौपाल लगाकर समस्यायों से रूबरू हुए व तत्काल अधिकारियों से बातचीत कर उसका हल निकालने का कार्य किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं का दंश न झेलना पड़े। गांवो में जो भी नाली, खड़ंजा, पानी, नहर, बिजली, स्वास्थ आदि की समस्या है उसे जल्द दूर किया जाय। कहा कि सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा सुधार किया है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त ईलाज की सुविधा दी है। साथ ही बिजली, पानी व सड़कों की स्थिति में काफी हद तक सुधार किया है। अंत में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए चौपाल में ही संबंधित प्रशासनिक अफसरों से टेलीफोनिक बातचीत करके उसके निवारण की आवश्यकता जताई। इस मौके पर दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अमित पासवान, रामजनम, सावित्री, विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, अनिल यादव मौजूद रहे।