रात्रि में अचानक एसपी को देख सन्न रह गए पुलिसकर्मी, एसपी ने नगर में पैदल गश्त कर लोगो से किया बात सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा

चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार की रात अचानक भ्रमण पर निकल गए। उन्होंने सकलडीहा एवं नई बाजार चौकी का औचक निरीक्षण किया। अचानक एसपी को देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।एसपी अमित कुमार ने त्यौहारों व अन्य कार्यक्रमों सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही विभिन्न अभिलेखों, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया। उन्होंने ने सकलडीहा बाजार व कस्बों में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना औऱ सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वही लोगो से कोरोना वायरस के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से सतर्क रहे। हमेशा मास्क का प्रयोग करे। मास्क न लगाने वालों का चालान किया जा रहा है। मास्क का प्रयोग करने तथा शांति और सौहार्द पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने हेतु अपील किया।