15 C
New York
Tuesday, September 26, 2023

Buy now

भाजपा के कार्यक्रमों को गति दें कार्यकर्ताः बीएल संतोष

- Advertisement -

संतोष चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गुरुवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि बीएल संतोष का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद संगठन महामंत्री ने जिला चुनाव संचालन समिति एवं विधानसभा चुनाव संचालन समिति की अगुवाई की। साथ ही चंदौली के पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 बहुत ही नजदीक है लिहाजा सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज और कार्यक्रमों को गति देनी होगी। चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह संजीदा है। ऐसे में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनता से जुड़ाव की कड़ी को मजबूत बनाएं। उन तक सरकारी योजनाएं और उनके लाभ को पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सरकार ने जनकल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला। आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के जरिए गांव एवं गरीबों के परिवेश को बदलने का काम बेहतर ढंग से किया है। ऐसे में इसे बतौर उपलब्धि जनता के बीच प्रस्तुत करें।कहा कि सभी संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया। कहा कि बूथ की मजबूती ही चुनाव को मजबूत बनाएगी। कार्यकर्ता समय का ध्यान रखते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सामाजिक टोली के जरिए समाज में जाकर सम्पर्क करें। कार्यक्रम में हरिवंश उपाध्याय, उमाशंकर सिंह,सुजीत जयसवाल , शिवराज सिंह, अखिल पोद्दार ,हरचरण सिंह अनिल तिवारी जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी मीना चौबे ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,872FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights