14.5 C
New York
Thursday, September 21, 2023

Buy now

नाव की सवारी पड़ सकती है भारी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

- Advertisement -

 चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला घाट पर नाव से इन दिनों लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर है। पीपा का पांटून पुल हटने के बाद लोग नाव से टाण्डा से मार्कण्डे महादेव आ जा रहे है । छोटी नाव से जान हथेली पर रखकर लोग ओवरलोड सफर कर रहे है। टाण्डाकला घाट से मार्कण्डे महादेव का दर्शन करने के लिए दो वर्ष पूर्व लोग नाव से सफर करते थे। गत कुछ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पीपा पांटून पुल का उद्घाटन कर पुल चालू करा दिया। बरसात से पूर्व 15 जून को पीपा हटने से नाव का संचालन शुरू करा दिया गया। नाव पर संचालक ओवरलोड सवारी भरकर इस पार से उस पार करा रहे है। लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर है। नाव संचालक नाव में सवारी ऊपर से वाहन लादकर ले जा रहे है। हादसे को ताक पर रखकर नाव संचालक घाट पर लोगों को सफर  करा रहे है। नाव पर बैठने वाले दिल थामकर सफर करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights