18.7 C
New York
Wednesday, May 31, 2023

Buy now

सुहागिन महिलाओं ने पति की दुर्घायु के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

- Advertisement -


चंदौली। पति की दीघार्यु के लिए रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का कठिन व्रत रखा। इसे लेकर पूरे दिन नगर व ग्रामीण इलाके के बाजार गुल्जार रहे। लोगों ने त्यौहार से जुड़ी तैयारियों को ध्यान में रखकर खरीदारी की। रात को चांद के दीदार के साथ महिलाओं ने व्रत का पारण किया और अपने पति की सलामती की मंगल कामना की। उधर, दूसरी ओर सदर कोतवाली पुलिस ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाजार भ्रमण कर दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया।


विदित हो कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं। साथ ही परिवार की समृद्धि की भी दुआएं मांगती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला वर्त करती हैं। चांद के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं। व्रत खोलने के लिए महिलाएं चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और अपने पति के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन का इंतजार महिलाओं के पूरे वर्ष रहता है। पर्व के दिन बाजार में कपड़े, मिठाइयों और फलों की दुकान पर भीड़ लगी रही। उधर, महिलाएं चलनी, करवा व लोटा खरीदारी करती नजर आयी। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी दिनभर महिलाओं की भीड़ दिखी। देर शाम पुलिस ने बाजार भ्रमण कर लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया। साथ ही दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,792FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page