16 C
New York
Thursday, September 21, 2023

Buy now

चंदौली पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख कोतवाल ने कहा बच्चे देश के भविष्य

- Advertisement -

चंदौली। ज्योति पर्व दीपावली पर सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने नगर के मलिन बस्ती के बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान पुलिस की ओर से गरीब बच्चों को मोमबत्ती मिठाई चॉकलेट वितरित किए गए।
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने ज्योति के पर्व दीपावली पर उन्होंने अपनी खुशियां साझा की। गरीब बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी मोमबत्ती चॉकलेट वितरित किये। इस कृतित्व के लिए उन्होंने आम जनता और पुलिस के बीच साझेदारी का मंत्र दिया। इस दौरान कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया। इस अवसर पर एसआई मनोज पांडेय, सुनील तिवारी अजित कुमार दीपक कुमार सैफ अली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights