17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

अपराध को बढ़ावा देने वालों से ना करें विकास की उम्मीद

- Advertisement -

भुड़कुड़ा गांव में क्रीड़ास्थल का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामप्यारे सिंह की स्मृति मे निर्मित क्रीडास्थल का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में सूबे के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह ने फीता काटकर क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण किया। इस दौरान कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मोती सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों के बीच चेक वितरण व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घरों की चाभियां सौंपी। साथ ही ठंड को देखते हुए वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरित किया।

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियो को बढ़ावा देने वालों से विकास की उम्मीद करना बेमानी होगी। ऐसे लोग सिर्फ सिर्फ अपना ही विकास करना जानते हैं। कहा कि देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस और चूल्हे का वितरण महिलाओं को बड़ी राहत दी है। इस दौरान 22 करोड की लागत से बनने वाले चंदौली विकाश भवन की स्वीकृति भी प्रदान की।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जिन योजनाओं व परियोजनाओं की जरूरत होगी उसे जन आकांक्षाओं के मूर्तरूप देने का काम होगा। जनता के दुख-दर्द को बांटना, उन तक मदद पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का दायित्व है। भरोसा दिया कि जिन गांवों‚ बस्तियों व मजरों विकास की किरण अब तक नहीं पहुंची है 2022 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनका विकास व उद्धार किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसडीम चकिया प्रेम प्रकाश मीणा, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, संजय सिंह, अरुण कुमार जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, चकिया ब्लाक प्रमुख शम्भूनाथ यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights