17.9 C
New York
Thursday, May 16, 2024

Buy now

मारपीटः पानी निकासी को लेकर बहा खून, फावड़े के प्रहार से एक की मौत

- Advertisement -

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर धानापुर ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Young Writer, धानापुर। थाना क्षेत्र के अटौली गांव में मंगलवार को पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई और लाठी, डंडे और फावड़े का खुलकर प्रयोग किया। इस घटना में एक की मौत हो गई, वहीं चार और लोगों को चोटे आई हैं। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोगों को चोटे आई हैं जिनमे एक की मौत हो गई है।
बताते हैं कि अटौली निवासी सुखदेव और राजकुमार के बीच जमीन संबंधित विवाद को लेकर पुरानी विवाद है। जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है। उक्त जमीन पर दोनों पक्ष अपने-अपने मवेशी बांधते थे। रात में हुई तेज बारिश के कारण वहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, मंगलवार की सुबह एक पक्ष द्वारा पानी निकाले जाने के लिए प्रयास किया जा रहा था उसी समय दूसरे पक्ष के लोग आकर विरोध करने लगे और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनो पक्षों से जमकर लाठी डंडे और फावड़े चलने से एक पक्ष से सुखदेव यादव 60 वर्ष, रामा यादव 58 वर्ष, सुनील यादव 25 वर्ष, और अमरनाथ यादव 35 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से राजकुमार यादव 65 वर्ष को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर उन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से रामा यादव और सुखदेव यादव को गंभीर चोट होने के कारण वाराणसी भेज दिया गया।जहां रामा यादव 60 वर्ष की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सुखदेव यादव की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में अमरनाथ यादव की तहरीर पर एक ही पक्ष के दो महिला सहित आठ लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights