18.7 C
New York
Wednesday, May 31, 2023

Buy now

भक्त के सच्चे मन से याद करने पर वश में हो जाते है भगवानः धीरू भाई

- Advertisement -

Young Writer-सकलडीहा। विशुनपुरा गोहदा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार को  पूज्य धीरू भाई जी महाराज के नेतृत्व में जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बच्चों को धार्मिक कर्म कांड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अंत में देर शाम तक श्रीमद भागवत कथा का आनंद धर्म प्रेमी श्रोता मंत्र मुग्ध होकर लेते रहे। कथा वाचक धीरू भाई के धार्मिक प्रसंग को मंत्र मुग्ध होकर लोगों ने सुना।
कथा वाचक धीरू भाई ने कथा श्रवण कराते हुए कहा सच्चे मन से भगवान को याद करने पर भगवान भक्त के वश में हो जाते है। मानवता की सेवा ही सच्ची पूजा है। धन और जमीन की भूख इंसान को अपनों से दूर कर देता है। जबकि इंसान इस संसार में अपनों की सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है। काम,लोभ, अभिमान, अपना पराया, क्रोध यह अपने आप को नष्ट करता है। प्रेम, खुशी, त्याग, निष्ठा रखने वाले सदैव ईश्वर के करीब होते है। इसके पूर्व गांव के एक दर्जन से अधिक बच्चों को जनेऊ संस्कार दिया गया। अंत में भगवान की आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह डब्लू, बच्चन पांडेय, बब्बन पांडेय, राकेश पांडेय,अजय सिंह, रामप्यारे, सुभाष सिंह, राजू राय, धर्मेंद्र, राजू राय,विजय प्रताप सिंह,नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,792FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page