1.1 C
New York
Monday, January 13, 2025

Buy now

अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्कर्ष चयनित

- Advertisement -

Young Writer-डीडीयू नगर। गोरखपुर में प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें क्षेत्र के धूसखास गांव निवासी भाजपा नेता जैनेंद्र धर दुबे के पुत्र उत्कर्ष धर दुबे का चयन अंडर-17 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में चयनित हुआ। जिससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया है।
प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों गोरखपुर में किया गया था। जिसमें बीआरडी कॉलेज देवरिया के छात्र के रूप में धूसखास गांव निवासी भाजपा नेता जैनेंद्र धर दुबे के पुत्र उत्कर्ष धर दुबे का चयन हुआ। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद इनका चयन आगामी होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के रूप में मीडियम लेफ्ट हैंड वालर के रूप में किया चयन किया गया है।इस बाबत  जैनेंद्र धर दुबे ने बताया कि यह मेहनत व अच्छे संस्कार की वजह से मेरा पुत्र इतनी बड़ी सफलता हासिल किया है। जिससे हम लोग अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights