7 C
New York
Monday, December 11, 2023

Buy now

खंडवारी में किसान सम्मान निधि का लगाया गया कैम्प

- Advertisement -

Young Writer-चहनियां। चहनियां कस्बा के ग्राम सभा खंडवारी में सोमवार को पंचायत भवन खण्डवारी व चहनियां गांव में किसान सम्मान निधि का कैंप लगाया गया। कैंप के माध्यम से किसानो का केवाईसी किया गया। इसके साथ ही कृषि विभाग के तकनीकी सहायक कमलेश प्रजापति के द्वारा किसानों को बारी-बारी से बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल नंबर जांच किया गया।
उन्होंने बताया कि यह लाभ केवल किसान हित के लिए है। यदि कोई बिना खेत का किसान पेंशन का लाभ उठाते है तो उनका फॉर्म निरस्त किया जायेगा। प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गया योजना किसानों को सही समय पर पेंशन का लाभ मिलता आ रहा है। कुछ महीनों पहले बारिश होने की वजह से किसानो का फसल बर्बाद हो गया था जोकि उचित समय पर सरकार द्वारा किसानों को फसल बर्बाद का लाभ मिलने से राहत मिला और समय समय पर समस्त किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी से ढैंचा, धान व अन्य खाद्य पदार्थ मिलता चला आ रहा है। इस दौरान प्रधान पति सतीश गुप्ता, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, कोटेदार शशिकांत सिंह, समाज कल्याण सौरभ सिंह, पवन शर्मा, विजय कुमार, दीपक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights