26.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

नेकदिलीः कुल्हें संग टूटी सभी उम्मीदें तो डा. विनोद बिंद बने सहारा

- Advertisement -

रमाबाई अस्पताल में निःशुल्क आपरेशन कर डा. विनोद बिंद ने दिया नया जीवन

Chandauli News: यूं तो डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है, लेकिन आज के इस व्यावसायिक दौर में इस पेशे से इंसानियत खत्म होती जा रही है। ऐसे वक्त में आज भी कुछ ऐसे डॉक्टर हैं, जिनके अंदर मानवीय संवेदना जीवित है। डा.विनोद बिंद उन उम्दा व बेहतरीन चिकित्सकों में से एक हैं जो आज भी चिकित्सा को मानव सेवा का सबसे सशक्त माध्यम मानते हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपने चिकित्सक होने का दायित्व निभाते चले आ रहे हैं। एक फिर आर्थिक तंगी झेल रहे एक गरीब युवक के लिए डा. विनोद बिंद देवदूत साबित हुए।

उन्होंने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अनाथ युवक का सफल ऑपरेशन करते हुए उसे नवजीवन प्रदान किया। रमा देवी फ्रैक्चर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की तरफ से इलाज पूरी तरह से निशुल्क किया गया। बताते है कि चन्दौली मुख्यालय के समीप करीब 20 दिनों पूर्व विनोद सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है, स्थानीय लोगों व ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जांच में पता चला कि उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई है। आर्थिक तंगी से झेल रहे युवक को इस विषम स्थिति में अपने भी साथ छोड़ धीरे धीरे छोड़ गए। मां-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। जैसे तैसे जिला अस्पताल में 20 दिन बीत गए। इस बीच आर्थिक तंगी की मार झेल रहा युवक किसी की मदद से रमा देवी फ्रैक्चर्स हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर पहुँचा और उसने अपनी पूरी व्यथा को हॉस्पिटल संचालक डॉ विनोद बिंद को बताया। जिसके बाद उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए युवक के पूरा इलाज मुफ्त में किये जाने की बात कही। गौरतलब है कि रमा देवी फ्रैक्टर हॉस्पिटल एन्ड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ विनोद बिंद खुद एक ऑर्थाेपेडिक सर्जन है। साथ ही मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा से विधायक है। पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक का सड़क पर ही प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद अपने निजी साधन से उसे मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights