17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Bharat Jodo Yatra की वर्षगांठ पर चंदौली के कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

- Advertisement -

Chandauli News: ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने मुगलसराय के शास्त्री पार्क से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए सुभाष पार्क पर सभा में तब्दील हो गया। वहीं आयोजित सभा में वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि देशभक्तों का कर्तव्य है कि गांधी जी के विचारों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। बापू के सिद्धांतों व विचारों ने भारत के साथ ही संपूर्ण विश्व को नई राह दिखाई। सत्य, अहिंसा व सत्याग्रह जैसे उच्चतम मूल्य आने वाले कई युगों तक सभी के लिए जीवन के हर पग पर मार्गदर्शक रहेंगे। प्रदेश सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरे संसार में नया कीर्तिमान रचा है। राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं। पूरा देश त्रस्त है हर घर त्रस्त है महंगाई से, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी नौजवानों को आक्रोशित कर रही है,भयंकर बेरोजगारी हो रही है देश के अंदर अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नीतियां सरकार की क्या हैं किसी को मालूम नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही विकल्प है। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि गांधीवादी सत्याग्रह और संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की तानाशाही और अत्याचारों से हम डरेंगे नहीं। जनता से जुड़े मुद्दों पर हम आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार ने अपनी कुनितियां थोपकर देश के प्रत्येक वर्ग को प्रताड़ित किया है। इस दौरान मधु राय, नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, अंतिस पटेल,  तरुण पांडेय, गंगा प्रसाद, तौफीक खान, रजनीकांत पांडेय, अरुण दिवेदी, शशि नाथ उपाध्याय, सतीश बिंद, डॉ सुल्तान खान, शाहिद तौसीफ, औसाफ अहमद, दयाराम पटेल, प्रदीप मिश्रा राहुल सिंह पटेल विश्वकर्मा रावत नितिन जयेश मोहम्मद, नरेंद्र तिवारी, नंदन सिंह, तेज प्रकाश मल्लिक, राजेश गुप्ता आदि प्रमुख लोग थे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights