17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

chandauli, में स्टेडियम के लिए धन स्वीकृत जल्द शुरू होगा निर्माण,सांसद का प्रयास लाया रंग

- Advertisement -

डा.महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से स्पोर्ट्स स्टेडियम को मिली मंजूरी
चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का प्रयास से स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण का सपना पूरा होने जा रहा है। जनपद चंदौली में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए न सिर्फ मंजूरी मिली बल्कि इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी को भी चिन्हित कर लिया गया है।
चंदौली में स्पोटर्स स्टेडियम के निर्माण के लिए 2306.650 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। उपरोक्त धनराशि की स्वीकृति वितीय वर्ष 2023-24 में उपलब्ध बजट के अन्तर्गत दी गई है। साथ ही स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिव को मुहैया कराने का आदेश भी खेल निदेशक द्वारा जारी किया गया है। साथ ही परियोजना के अलगकृअलग चरण में विकास के लिए राशि भी निधार्रित कर दिया गया है। जनपद चंदौली के निवासियों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का वर्षाे पुराना सपना पूरा होगा और खेल का बेहतर माहौल बनेगा,यहां से निकली प्रतिभायें, राज्य और राष्ट्र व विश्व के स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights