17.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

RPF ने अवैध तरीके से चेन पुलिंग करने वाले 247 को पकड़ा

- Advertisement -

महिला डिब्बे में यात्रा करते हुए धरे गए 425 पुरुष यात्री

DDU Nagar: पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना पर्याप्त कारण अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है। इसी क्रम पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन समय पालन के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो।
ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले एक सप्ताह में RPF की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 247 लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई। ऑपरेशन समय पालन के तहत इन 07 दिनों में सर्वाधिक 156 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये। जबकि सोनपुर मंडल में 52, समस्तीपुर मंडल में 19, डीडीयू मंडल में 15 तथा धनबाद मंडल में 05 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ भी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। ऑपरेशन महिला सुरक्षा मे तहत फरवरी के पहले सप्ताह में रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर महिला कोच में यात्रा करने के आरोप में रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत 425 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया। इनमें सर्वाधिक 269 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 84, डीडीयू  मंडल में 43, समस्तीपुर मंडल में 26 एवं धनबाद मंडल में 03 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights