26.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Sakaldiha: मानदेय को लेकर बंद पड़ा सकलडीहा में सामुदायिक शौचालय

- Advertisement -

Sakaldiha: सकलडीहा कस्बा के ग्राम सभा टिमिलपुर में महिला केयर टेकरों का मानदेय नहीं मिलने के कारण बीते कई माह से सामुदयिक शौचालय बंद है। जिस कारण कस्बावासियों को नित्य क्रिया को लेकर समस्या हो रही है, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर, ग्राम सभा ने शीघ्र ही सामुदायिक शौचालय को शुरू कराने की बात कही है।
व्यापारियों की मांग पर केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बीते वर्षाे इंटर नेशनल शुभल शौचालय की ओर से सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय का लोकापर्ण किया था। कुछ माह तक कंपनी की ओर से रखरखाव किया गया। इसके बाद ग्राम सभा की समूह की महिला केयर टेकरों को पंचायत विभाग ने सौंप दिया। कई बार शौचालय बंद रहता रहा और खुलता रहा। बीते कई माह से महिला केयर टेकरों का मानदेय नहीं मिलने के कारण बंद होने से कस्बावासियों को काफी समस्या हो रही है। जबकि कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर सचिव को अवगत कराया। इसके बाद भी अनजान बने रहे। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। सामुदायिक शौचालय शुरू नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। उधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि बीते कुछ माह का मानदेय नहीं होने के कारण बंद पड़ा था। मानदेय आ गया है। टंकी की मरम्मत कराकर सामुदायिक शौचालय शुरू कराया जायेगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights