26.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

CAA के मद्देनजर अफवाहों पर पैनी नजर रखे पुलिस-प्रशासनः DM Chandauli

- Advertisement -

Chandauli: जिला मजिस्ट्रेट चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि सीएए को लेकर भ्रम की स्थिति से आम नागरिक बचें। बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरुद्ध पूर्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा भारी हिंसा, सरकारी व गैर सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी। इस सम्बन्ध में शासन के मंशानुरूप शान्ति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये रखना सुनिश्चित करें। धर्म गुरुओं के साथ संवाद तथा शान्ति समिति की बैठक कर ली जाए।

CAA के प्रति जागरूकता फैलाई जाय, ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। आन्दोलन अथवा प्रदर्शन का आह्वान, प्रोत्साहन अथवा समर्थन करने वालों के विरूद्ध अभिसूचना आकलन कर समय से नियमानुसार निरोधात्मक व सुसंगत विधिक कार्यवाही की जाय। आवागमन के मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु समुचित पेट्रोलिंग व्यवस्था ष्की जाये साथ ही यूपी-112 के कर्मियों को समुचित ब्रीफ करते हुए उनका प्रभावी व्यवस्थापन किया जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में यात्रा व आवागमन के मार्ग बाधित न हों तथा जनसामान्य को कोई कठिनाई न हो।

DM Chandauli ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत् महत्वपूर्ण स्थल मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करना सुनिश्चित करते हुए निगरानी की जाय। कहा कि विधि विरूद्ध जमावड़े द्वारा सार्वजनिक व व्यक्तिगत् सम्पत्ति को क्षति पहुंचाये जाने पर इसके लिए उत्तरदायी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही व क्षतिपूर्ति वसूली की जाए। सीएए के विरोध की आड़ में साजिशकर्ताओं द्वारा अफवाहों के आधार पर साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया जा सकता है। जिसे देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलने पाये तथा समय से सही तथ्यों से अवगत कराते हुए अफवाहों का खण्डन किया जाये। अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सोशल मीडिया पर प्रभावी निगरानी रखी जाये। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले या अन्य किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि करने पर उत्तरदायी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर प्रभावी कार्यवाही की जाय। अपने सूझबूझ से स्थिति के अनुसार समस्त एहतियातन कार्यवाही करते हुए त्रुटि रहित शान्ति व्यवस्था व कानून व्यवस्था सख्ती से सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights